रक्तचाप को जल्दी कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 16:18

हाई बीपी को तुरंत नीचे ले आएगा ये उपाय, असर देखकर चौंक जाएंगे आप! :-

हाई बीपी को तुरंत नीचे करने वाले घरेलू उपाय
वैसे तो बीपी का हेल्दी लेवल आपकी उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. लेकिन आमतौर पर ब्लड प्रेशर की नॉर्मल रेंज (BP Normal Range) 120/80 मानी जाती है. अगर आपका ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा है, तो आप हाई बीपी (High BP Home Remedies) को कम करने वाले निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं. जैसे-

1. गहरी सांस लें- सबसे पहले अपने पेट से गहरी सांस लें और फिर 2 सेकेंड अपनी सांस को होल्ड करें. इसके बाद धीरे-धीरे पूरी सांस छोड़ें और 2 सेकेंड रुककर फिर से प्रक्रिया दोहराएं. ऐसा कुछ देर करें.
2. आराम करें- अचानक बीपी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव होता है, जो कि शारीरिक या मानसिक हो सकता है. इसलिए आप कुछ देर बिस्तर पर लेटकर आराम करें या फिर दिमाग शांत करने के लिए सुकूनदायक गाने सुनें या फिर कोई किताब पढ़ें.
3. गुनगुने पानी से नहाएं- अगर ऊपर बताए गए घरेलू उपायों से आपका बीपी कंट्रोल नहीं हो रहा है, तो आप गुनगुने पानी से नहाएं. ऐसा करने से आपकी मांसपेशियों और नसों से तनाव कम हो जाएगा और ब्लड को फ्लो करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी. हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बीपी रिस्क लेवल पर है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर दिखाएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info